Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
किसानों की आय दोगुनी करने पर बल : सुशील
किसान खेती में नई टेक्टोलाजी का करे प्रयोग : डीएम
किसान मेले के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन
बख्शा, जौनपुर। प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा। किसान हित सर्वोच्च है। कम समय में किसानों की उपज को सुण करने के लिए
सरकार कृतसकंल्प है। श्री यादव रविवार को बख्शा स्थित कृषि विज्ञान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस कार्यक्रम में आयोजित किसान मेले में जनपद से आये प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के दौरान अपने मुख्य अतिथि संबोधन के दौरान कही।
राज्यमंत्री गिरीश ने कहा कि आज अटल जी की देन है कि चौधरी जी का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के जय जवान जय किसान को आगे बढ़ाते हुए जय विज्ञान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में डीएपी के लिए किसान लाठी खाता था लेकिन आज योगी सरकार में डीएपी की उपलब्धता के साथ गांव-गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार किसानों की दुगुनी आय करने के लिए कृतसकंल्प है। चरणसिंह ने पटवारी व्यवस्था को खत्म कर जमीदारी उन्मूलन को लागू किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि मैं भी किसान परिवार से हूं। किसान खेती में नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है।
कार्यक्रम से पूर्व मेले में आये हुए अतिथियों ने कृषि विभाग, गन्ना, उद्यान विभाग, पशुपालन, मत्स्यपालन आदि विभागों द्वारा लौकी, आंवला, पपीता, मशरूफ, जैविक खेती एवं विभिन्न कम्पनियों के ट्रेक्टर व कृषि यंत्रों का स्टाल का निरीक्षण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, उपजिला कृषि निदेशक जयप्रकाश, भूमि संरक्षक अधिकारी प्रथम डॉ. ओमकार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हुक्का सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. सोमेन्द्रनाथ, डॉ. अनिल कुमार, अमित सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना आदि लोग मंचासीन रहे। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन आत्मा से रमेशचंद्र यादव ने किया।
32 किसानों को किया गया सम्मानित : किसान मेले में मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के 32 प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मेले में कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन विभाग से आठ-आठ जबकि गन्ना से चार, मत्स्यपालन व केवीके के दो-दो किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान ज्ञानप्रकाश, अशोक यादव, आनन्द सिंह, मनीष सिंह, दुर्गा मौर्या, अरुण उपाध्याय, भूपेश सिंह, आयतरजा खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।