Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय जंघई बाजार स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर हनुमान मंदिर में दोपहर साढ़े 12 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। जिसमे मंदिर का जीर्णोद्धार कर रहा राजगीर झुलस गया वहीं पास में खड़ी एक बाइक खाक हो गयी।
आग से मंदिर का काफी सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां जलने से बच गई। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। मंदिर के पुजारी दयाशंकर मिश्र एवं आस-पास के लोगों ने बताया कि हर रोज की तरह सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना हो रही थी। सभी श्रद्धालुओं के जाने के बाद फूलपुर वाराणसी से आये मिस्त्री दिनेश पटेल एवं विवेक कुमार मंदिर में रहकर राजगीर का काम कर रहे थे। मंगलवार को गैस पर खाना बनाते समय गैस पाइप से रिसाव होने के चलते आग पकड़ लिया। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते बगल खड़ी बाइक एक सिलेंडर धमाके के साथ धू-धूकर जलने लगी। जिसे देख आस-पास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी लेकिन गैस सिलेंडर के डर से नजदीक कोई जाना नहीं चाह रहा था। राजगीर दिनेश पटेल और कुछ ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। आग से मंदिर में रखा बहुत सा सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आग बुझाने के चक्कर में दिनेश पटेल आग से जल गया जिसका नजदीक के एक अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Tags
Jaunpur