ठंड से राहत नहीं, 24 घंटे में 7 और बेघरों की मौत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। उत्तर भारत के हिमाचल व उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7 बेघरों की मौत हो गई है।
राजधानी में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सूरज ढलते ही आग के बिना खुले में आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में बेघर लोगों के लिए और ज्यादा परेशानी पैदा हो गई है। 24 घंटे में 7 और बेघरों की मौत हो गई है। इससे पहले पिछले 14 दिनों में ठंड से 96 लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने के
कारण राजधानी समेत संपूर्ण मैदानी इलाकों में रात का तापमान बड़ी तेजी से नीचे चला जाता है। सर्द हवाओं ने घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। हैरान करने वाले यह आकंड़े सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट के हैं। सबसे ज्यादा मौत नार्थ दिल्ली में हुई हैं। सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक कुल 331 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। इसनें 235 लोगों ने पिछले दिसंबर महीने में अपनी जान गंवाई। जबकि नए साल के 14 दिनों के भीतर ही 96 बेघर मौत के मुंह में समा गए।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534