Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री जेटली ने अपने ब्लॉग में एक बार फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। कुछ महीनों में होनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने ब्लॉग में विपक्षी पार्टी जिन मुद्दों पर सरकार को घेर रही है, उस पर सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि कुछ लोग स्वार्थ के कारण एनडीए सरकार की सत्ता में वापसी नहीं चाहते हैं और ऐसे लोग सरकार के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं।
जेटली ने लिखा, कुछ लोग हमारे राजनीतिक व्यवस्था में ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि उनका जन्म ही शासन के लिए हुआ है। कुछ ऐसे लोग हैं जो लेफ्ट या अल्ट्रा लेफ्ट की विचारधारा से प्रभावित हैं, उनके लिए एनडीए सरकार यूं भी पूरी तरह से स्वीकार नहीं करने लायक है। इस बीच एक दूसरा वर्ग भी सामने आया है, जिनका काम बस लगातार दुष्प्रचार चलाना है।
सरकार के विरोध ने नाम पर कुछ लोगों पर अजेंडा चलाने के काम करने का आरोप लगाते हुए जेटली ने तीखा निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ये लगातार आलोचना करनेवाले लोग सरकार के हर उस प्रस्ताव में जो लोगों के विकास के लिए है कुछ कमियां ढूंढ़ते रहते हैं। चाहे वह 10 फीसदी आरक्षण देने की बात हो, आधार, नोटबंदी, जीएसटी, सीबीआई विवाद, आरबीआई और सरकार के संबंध, राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट और बिना किसी मुद्दे के सुप्रीम कोर्ट ही हो या फिर जज लोया केस हो।
जज लोया केस पर फैसले की आलोचना करनेवालों को भी जेटली ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच ने इस पर फैसला सुनाया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की। कल्पना कीजिए अगर यह फैसला चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने दिया होता तो क्या करते? वित्त मंत्री ने चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की घटना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
राफेल मुद्दे पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। जेटली ने इस पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि संसद से सड़क तक कांग्रेस ने झूठा और सरकार की छवि पर चोट पहुंचाने वाला दुष्प्रचार किया। संसद में डिबेट में वो हारे, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस के झूठ फैलाने का कारोबार जारी है।