25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लेंगे शपथ



जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय  द्विवेदी ने महाविद्यालयों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पत्र लिखा है.
प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।  25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है इस दिन सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर में मतदान के लिए शपथ दिलाया जाएगा एवं जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।  इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विषय पर अनिवार्य रूप से कार्यक्रम आयोजित  करने के लिए पत्र भेजा गया है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534