जौनपुर। यू.पी. मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा का द्विवार्षिक चुनाव आगामी 29 जनवरी को सुनिश्चित हो गयी। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह के निर्देश एवं महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद शाखा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु 17 जनवरी की तिथि तय थी। किन्हीं कारणवश चुनाव की उपरोक्त तिथि को स्थगित कर दी गयी थी। 29 जनवरी की तिथि तय करते हुये चुनाव अधिकारी के रूप में भरत राय प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह चुनाव अधिकारी के रूप में सुशील श्रीवास्तव जनपद शाखा इलाहाबाद को नामित किया गया है।
Tags
Jaunpur