मां शारदा बालिका कालेज खानापट्टी का वार्षिकोत्सव 27 को



जौनपुर। मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी का वार्षिकोत्सव 27 जनवरी दिन रविवार को मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट ने बताया कि वार्षिक उत्सव समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव हैं। इसी क्रम में प्रधानाचार्य शरद सिंह ने बताया कि समारोह में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में जिले में विद्यालय का सम्मान बढ़ाने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही ढाई सौ जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दिन में 10 बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शुरूआत हो जायेगी।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534