भाजपा को संविधान पर नहीं है भरोसाः धर्मेन्द्र यादव



युवा नेता अरूण यादव के घर पहुंचे बदायूं सांसद
जौनपुर। बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है तभी तो बड़बोले भाजपाई 50 साल तक शासन करने की बात कह रहे हैं। श्री यादव ने उक्त बातें बक्शा क्षेत्र के उटरू खुर्द गांव निवासी समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के प्रदेश महासचिव अरूण यादव के आवास पर कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के घमण्ड को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन से तोड़ दिया।
युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुये उन्होंने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके पहले सांसद श्री यादव ने अरूण के परिजनों से मुलाकात किया। तत्पश्चात् अरुण यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव को चांदी का मुकुट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, मल्हनी अध्यक्ष रामधारी पाल, धर्मेन्द्र मिश्र, राजाराम यादव, रिंकू निगम, अभिषेक मौर्य, महावीर यादव, गोगा यादव, शोभनाथ यादव, सुनील यादव, मनोज मार्शल, अजय भारती, पंकज यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534