जौनपुर। सिद्धेश्वर महादेव छतरीपुर पराऊगंज का 29वां स्थापना दिवस 31 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जायेगा। इस अवसर पर भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया जायेगा। उसके एक दिन पहले बुधवार से श्रीरामचरित मानस प्रारम्भ होगा जिसमें काशी से आये विद्वान व मानस प्रेमी भाग लेंगे। तत्पश्चात गुरुवार को कथावाचक डा. प्रकाश चंद्र पाण्डेय विद्यार्थी प्रवचन करेंगे। भंडारा के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। समापन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री, नोयडा विधायक पंकज सिंह व विशिष्ट अतिथि एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व विधायक दिनेश चौधरी हैं। इस आशय की जानकारी सिद्धेश्वर महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व सचिव गिरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Tags
Jaunpur