भूमि विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने



जमकर चली लाठियां, दोनों पक्षों से लगभग 12 लोग हुए घायल
सुरेरी, जौनपुर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के नवापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गये और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
बताते हैं कि नेवढि़या क्षेत्र के नवापुर गांव के लालचंद राजभर व लालजी गौड़ में जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह लालचंद राजभर ने अपने हैण्डपम्प के पानी के निकासी के लिए विवादित जमीन में नाली खोद रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लालजी गौड़ ने नाली खोदने के लिए मना करने लगे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चलने लगी जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। मारपीट के दौरान एक पक्ष के फूलचंद (60), उर्मिला (45), सपना (17), लालचंद (50) वही दूसरे पक्ष से बसंती (60), शीला (35), जगदीश (42), प्रवीण (22), राकेश (40), अवधेश (26), सीमा (38),  गणेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट की सूचना दूसरे पक्ष द्वारा डायल 100 को दिया गया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजवा दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढि़या बंशबहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534