अधिकारियों ने गांव में किया भ्रमण, दी जानकारी



सुरेरी, जौनपुर। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार की सुबह समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, विकास खंड अधिकारी रामचरित्र यादव और सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम यादव रामनगर ने विभिन्न गांवों में भ्रमण कर बृद्धा विधवा एवं विकलांग पेंशन में छूटे हुए पात्रों से मुलाकात कर पेंशन को बनवाने के लिए आवेदन करने की जानकारी दी।
इस दौरान ग्रामीणों से उन्होंने यह भी बताया कि विकासखंड रामनगर के प्रांगण में 31 जनवरी दिन गुरुवार को विशेष रूप से कैम्प लगाकर छूटे हुए पात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और जल्द ही पात्रों को पेंशन भी दिया जाएगा। इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी रामचरित्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री व डीएम के निर्देश के मुताबिक गांव भ्रमण कर ग्रामीणों को बताया जा रहा हैं कि सरकार के मंशा को पूरा करने के लिए कैम्प में सभी छुटे हुए पात्र पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराकर पेंशन का लाभ उठाएं।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534