सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम राजेपुर में एक तीन बच्चे की मां अपने पडोसी प्रेमी संग सोमवार की रात घर से फरार हो गयी। परिवार वाले अपने पड़ोसी परविन्दर यादव को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
बताते हैं कि गांव निवासी छंग्गु यादव के बेटे गजेश यादव की पत्नी का पड़ोसी परविन्दर से काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों में पिछले साल विवाद भी हो गया था। प्रेमिका का पति एक वर्ष से बम्बई में रहता हैं और इधर उसके पड़ोसी से प्रेम हो गया और सोमवार की रात दोनों घर से फरार हो गये। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार वाले पड़ोसी परविंदर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फरार विवाहिता तीन बच्चे की मां है जो अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गयी। खास बात यह हैं कि प्रेमिका तथा प्रेमी के परिवार में पुरानी दुश्मनी चली आ रही है।
Tags
Jaunpur