बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकास पुरुष, समाजसेवी, विकास के प्रणेता एवं पूर्व प्रमुख स्व. तेज बहादुर सिंह की 34वीं पुण्यतिथि जनपद के विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा तेज बहादुर सिंह इंटर मीडिएट कालेज निगोह के परिसर में मनाया गया।
कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपा शंकर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी व वर्तमान मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, विद्यासागर सोनकर सदस्य विधान परिषद भाजपा, पत्रकार संघ अध्यक्ष जौनपुर ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक सदस्य विधान परिषद वाराणसी चेत नारायण सिंह, भदोही भाजपा विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, संदीप सिंह प्रमुख, प्रिंसु सिंह सदस्य विधान परिषद, प्रमोद सिंह पूर्व प्रमुख, राकेश सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्व. तेज बहादुर सिंह एक ऐसे गंभीर स्वभाव वाले व्यक्तित्व के मालिक थे, यदि कोई भी उनके पास क्रोध में जाता था तो तेज बहादुर सिंह के पास आने के बाद अपने क्रोध को भूल जाता था और तेज बहादुर सिंह के विराट, मृदुभाषी व्यक्तित्व के आगे अपने आप को समर्पित कर देता था। आगे बताया कि रामपुर निगोह मार्ग, निगोह में पानी की टंकी, बरसठी विकास खंड, बरसठी स्वास्थ्य केंद्र, बरसठी थाना एव बरसठी स्टेशन तेज बहादुर सिंह के विकास गाथाओं को स्वर्णाक्षरों में चिन्हित कर रहे है। गांवों के विकास में तेज बहादुर सिंह का ही योगदान रहा है। हर व्यक्ति के सुख-दुख में हर तरह से सम्मिलित रहने वाले स्व. तेज बहादुर सिंह की उपलब्धि स्मरणीय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में पधारे अन्य विशिष्ट जनों में दिनेश प्रसाद तिवारी, कुंवर शिव बहादुर सिंह, संतोष सिंह प्रधानाचार्य, रामशंकर गुप्त प्रधानाचार्य, डा. अरुण उपाध्याय, राजित राम शुक्ल, अरुण सिंह, चंद्रेश सिंह, इंद्रजीत, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया। संचालन कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजक तेज बहादुर सिंह के नाती पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने आये हुए सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur