शव को बाहर निकालने में पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत
सुइथाकलां, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव के पास नहर में बहती हुई लाश की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी गयी। इस मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार राय, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न यादव, रामायण यादव मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को बाहर निकालने की जुगत करने लगे। नहर के पानी को रोककर स्थानीय लोगों के सहयोग से कृत्रिम जाल के द्वारा शव को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। महीनों पुरानी लाश होने के कारण महिला, पुरुष शव की भी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, ऐसे में शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
Tags
Jaunpur