मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा प्रेषित टीम पेशकार, मुख्य राजस्व, लेखाकार, एलआरसी आदि ने तहसील मडि़याहूं का विधिवत निरीक्षण एवं परीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय में लिखित पुरानी पत्रावत्रियों मिसिल बंद रजिस्टर, धारा 41 व धारा 24 पत्रावलियां, पथरगड्डी के केसेज, भूलेख, अभिलेखाकार का संग्रह कार्यालय, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के नामांतरण वाद की पत्रावलियां या बेदखली वाद की पत्रावलियां, नजारत के विविध रजिस्टर, भूलेख, कम्प्यूटराइजेशन आदि तथा आदेशिकाओं की तामिल की स्थिति तहसील दिवस निस्तारण की पंजिका आदि का गहनता और सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के रख-रखाव समयबद्ध निस्तारण एवं संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में निर्देश दिया गया। निरीक्षण को लेकर पूरे दिन तहसील में गहमागहमी का माहौल रहा। सामान्य तौर पर कार्य संतोषजनक पाया गया निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोती लाल यादव, तहसीलदार संतोष सोनकर अपने अधीनस्थ के साथ बने रहे।
Tags
Jaunpur