Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
अलीपुरद्वार। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को अपना शिकार बना डाला। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को एक चाय बागान में स्थित घर में घुसे तेंदुए ने मासूम को मां की गोद से छीन लिया।
बुधवार सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव मदारीघाट इलाके के गरगंडा टी गार्डन में पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात को बागान में मजदूरों के लिए बने लेबर लाइन के एक घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने प्रणीता नाम की बच्ची को दबोच लिया जो अपनी मां की गोद में खेल रही थी।
इस खौफनाक घटना से सदमे में आई बच्ची की मां पूजा ओरांव ने अपनी बेबसी को बयां करते हुए कहा कि उसने तेंदुए से भिडऩे की कोशिश की लेकिन वह बच्ची को लेकर भाग गया। ओरांव ने कहा, मैंने पूरा प्रयास किया लेकिन तेंदुआ काफी बड़ा था। मैं अपनी बच्ची को बचा नहीं सकी।