नवदुर्गा शिव मन्दिर के 8वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय अनुष्ठान शुरू



के स्थापना दिवस पर सजा माता रानी का दरबार। फोटो : एसएनबी
जौनपुर। नवदुर्गा शिव मन्दिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास का आठवां स्थापना दिवस गुरूवार को मनाया गया। इस बाबत भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के साथ पूजन एवं अखण्ड रामायण पाठ शुरू हुआ जिसका समापन 25 जनवरी दिन शुक्रवार को विशाल भण्डारे एवं भजन संध्या से होगा। इसके पहले पूजन आचार्य के दिशा निर्देशन
में मुख्य यजमान जेपी सिंह, संदीप जायसवाल, निखिलेश सिंह ने सपत्निक रूद्राभिषेक करके रामायण पाठ का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् निखिलेश सिंह व मोती लाल यादव ने सभी मां दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्ष, महासचिव, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि इस अवसर पर शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें। इस अवसर पर मनीषदेव, शशांक सिंह, लालचन्द निषाद, अतुल प्रकाश मिश्र, आनन्द मिश्र, प्रमोद मिश्र, राम निरंजन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534