पदाधिकारी। मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में बदायूं के समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे के आस-पास एयरपोर्ट से कार द्वारा मड़ियाहूं पहुंचने पर जगह-जगह पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गांधी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी क्रम में लकी फिलिंग स्टेशन पर नाश्ते के बाद पत्रकारों से रुबरु होते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव से जब पत्रकारों ने पूछा सपा-बसपा गठबंधन तो हो गया है पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में रहेगी तो लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि पर सारे सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन ही
चुनाव जीतेगा। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के आने से गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद उनका काफिला राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज सुजानगंज मछलीशहर की तरफ रवाना हो गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, लकी यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, एजाज कुरैशी, गौरीशंकर सोनकर, डा. अशोक कुशवाहा, राना पुष्पेश यादव, डा. फौजदार यादव, रहमत खान, लुकमान खान, मंजूर हसन, कैलाश नाथ यादव, पवन यादव, अतुल सिंह, इजहार गुड्डू, पवन यादव, सिकंदर अंसारी, आरबी यादव, आशीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
