सुरेरी, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर मिर्जापुर मार्ग के सिधवन चौराहा के पास शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे सावित्री देवी पत्नी बुधिराम 50 वर्ष ग्राम चितईपुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर को अचेतावस्था में पाई गयी।
सूचना पर रामपुर पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पर उपचार हेतु लाया गया जहां पर रात्रि में ही डॉक्टर ने महिला की मृत्यु बताया। महिला के पास मिला मोबाइल फोन के माध्यम से महिला का नाम व पता मिला। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष रामपुर सुनील दत्त ने बताया कि महिला का रिश्तेदार शालिक राम यहां आया है पति बुधिराम को अस्वस्थ होना बताया गया है।थानाध्यक्ष के अनुसार महिला को पांच बच्चे हैं जो बड़े हैं। व वाहर रहते हैं। महिला वाराणसी के लिए निकली थी उक्त स्थान पर कैसे, किस हालत में पहुंची पता नहीं चल सका। चर्चा है कि महिला को अचेत अवस्था में दो अज्ञात वाइक सवार कुछ अज्ञात युवक फेक कर चम्पत हो गये। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुर सुनील दत्त ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Tags
Jaunpur