युवा संसद के लिये दूसरे दिन भी हुई स्क्रीनिंग



जौनपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलास्तरीय युवा संसद के आयोजन के क्रम में प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की गयी। नगर के टीडी महिला कालेज में आयोजित कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू हुई जहां नोडल अधिकारी डा. राजश्री सिंह ने बताया कि आज 20 प्रतिभागियों ने स्क्रीनिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य डा. अजय विक्रम सिंह, डा. मधुलिका सिंह, डा. शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. राकेश बिन्द, अनूप सिंह, डा. पूनम सिन्हा, डा. अमित दया गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्राचार्या डा. वन्दना सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534