डायबिटीज रोग के नियंत्रण व बचाव की कार्यशाला आयोजित



जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा डायबिटीज रोग के नियंत्रण व बचाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर के ताड़तला में स्थित एक निजी अस्पताल में आयोजित शिविर में आये लोगों का स्वागत वाइस डिस्ट्रीक गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा ने किया। तत्पश्चात् आर्ट आफ लीविंग बैंगलोर से आये नाड़ी परीक्षण विशेषज्ञ डा. अभिषेक श्रीवास्तव नाड़ीवेद-आयुर्वेदाचार्य ने आयुर्वेद विधि द्वारा डायबिटीज रोग से नियंत्रण व बचाव के तरीके विस्तार से बताया। अन्त में संस्थाध्यक्ष अशोक मौर्य ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. कमर अब्बास, सै. मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, संतोष साहू, विजय मौर्य, सर्वजीत श्रीवास्तव, अभिषेक बैंकर, शत्रुघन मौर्य, आरपी सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, रामकुमार साहू, परमजीत सिंह, संजय सिंघानिया, संदीप गुप्ता, पवन जायसवाल, अशोक गुप्ता, रविन्द्र कालरा, आनन्द शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534