निर्भीक होकर मतदान करने की दिलायी गयी शपथ



मछलीशहर के बिहारी महिला डिग्री कालेज में हुआ कार्यक्रम
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित बिहारी महिला डिग्री कालेज के परिसर में मतदाता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा के चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अभी से कमर कस ली है जिसके तहत ईवीएम मशीन के साथ-साथ इस बार सभी बूथों पर ईवीएम बाक्स रखा जाएगा। जहां पर सभी मतदाता अपना मतदान करने के बाद आसानी से देख सकेंगे कि हमारे द्वारा किया गया मतदान सही स्थान पर
पहुंचा की नहीं। जिसे उक्त अधिकारी एंव उनके कर्मचारियों ने एक के बाद एक समझाते हुए कहा कि आप लोग इसे हर मतदाता को समझाएं कि मतदान कैसे करना है। साथ ही उक्त अधिकारी ने यह भी कहा कि इसे प्रचार एवं प्रसार करने की जरूरत है और सभी बीएलओ एंव अन्य कर्मचारी विद्यालयों में जाकर नए मतदाता को समझाते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ल ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें किसी भी से डरें नहीं। कार्यक्रम के दौरान उक्त अधिकारी ने सभी लोगों को निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान आरके सुरेश यादव एवं लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534