सुइथाकलां, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरपतहां तिराहे के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पशु डाक्टर से 16 सौ रुपये नकद व मोबाइल छीनकर फरार हो गये। बताते हैं कि सरपतहां थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव निवासी डा. जमुना प्रसाद यादव की सुल्तानपुर जनपद के करौदीकला बाजार में पशु-दवाखाना है। गुरुवार को वे अपनी क्लीनिक बंद करके देर रात्रि लगभग आठ बजे बजे अपने घर वापस आ रहे थे कि उक्त स्थान पर शाहगंज की तरफ से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने घेराबंदी कर रोक उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर 1600 नकदी एवं मोबाइल छीनकर कादीपुर की तरफ भाग गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव एवं स्थानीय पुलिस काफी भागदौड़ की परन्तु बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सरपतहां क्षेत्र में आए दिन लूट, चोरी, छिनैती की घटनाओं से लोग भयभीत है, जबकि स्थानीय पुलिस एक भी मामले का पर्दाफाश करने में सफल नहीं हुई है।
Tags
Jaunpur