प्रसाद ग्रुप के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा



रंगारंग कार्यक्रम पेशकर छात्रों ने मोहा सभी का दिल
टॉपर छात्रों को मुख्य अतिथि और चैयरमैन ने किया सम्मानित
जौनपुर। प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट¬ूशंस का वार्षिकोत्सव (ओजस 2019) शुक्रवार को ग्रुप के परिसर में आयोजित किया गया। छात्रों ने वार्षिकोत्सव में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों के अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश करके सभी का मन मोह लिया। वहीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि और ग्रुप के चेयरमैन ने सम्मानित किया। छात्रों को आगे बढ़कर देश की सेवा करने नसीहत देने के साथ-साथ आशीर्वाद भी दिया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी गोरखपुर के पूर्व कुलपति डॉ. ओमकार सिंह ने दीप प्रज्जवलन किया और डॉ. अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डॉ. ओमकार सिंह का ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने बुके और अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया। स्वागत भाषण में चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने कहा कि हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इस योग्य बनाना है कि वह अपने यहां से निकलने के बाद अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
ग्रुप न सिर्फ छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के प्रति प्रतिबद्ध बल्कि उन्हें समाज में एक पहचान दिलाने के लिए भी प्रयासरत है। डॉ. ओमकार सिंह ने कहा कि जौनपुर जिले में इस तरह के संस्थान की जरूरत थी जहां तकनीकि शिक्षा के साथ-साथ एक छत के नीचे तमाम पाठ¬क्रम चलें जो जरुरत प्रसाद ग्रुप ने पूरी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश से ज्यादा लोग भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। छात्रों को चाहिए कि वे अपनी हर समस्या का समाधान इंटरनेट के जरिए करें। उनके अंदर इच्छा शक्ति की जरुरत है। आपके पास अपार संभावना है, जिसका इस्तेमाल करके आप दुनिया को मुट्ठी में कर सकते हो। इस परीक्षा में टॉप करने वाले विभिन्न पाठक्रमों के टॉपर छात्रों को मुख्य अतिथि डॉ. ओमकार सिंह और चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने नकद पुरस्कार, ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ओजस 2019 के तहत हुए खेलकूद प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई और छात्रों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर देश भक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विश्व में आतंकवाद की समस्या समेत कई अहम मुद्दों पर छात्रों ने भाषण दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, रोबोटिक डांस, गायन, कॉमेडी एक्ट, फिल्म कलाकारों की आवाज निकालकर वहां मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार माधवी सिंह ने आने वाले अतिथियों सहित तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य थम्पी राज डी, फार्मेसी प्रधानाचार्य डॉ. अमित, अकाउंट ऑफिसर संजय यादव, पालीटेक्निक एकेडमिक इंचार्ज पीयूष कुमार सिंह, बीटेक एकेडमिक इंचार्ज डॉय अजय यादव, एडमिशन सेल हेड राजीव कुमार समेत तमाम कर्मचारी और स्टाफ मौजूद रहे। पहली बार फेसबुक लाइव हुआ पूरा कार्यक्रम : प्रसाद ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर सैयद खादिम अब्बास रिजवी के मार्गदर्शन में वार्षिकोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रमों का पहली लाइव टेलीकास्ट ग्रुप के फेसुबक अकाउंट पर हुआ। 7 छात्रों की टीम जिसमें अमित सिंह, मोहम्मद अब्बास, पीयूष यादव, पूजा यादव और दिवाकर सरोज, आयुषी साहू और नेहा सरोज ने कार्यक्रम को फेसबुक लाइव किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534