जौनपुर : पूर्व सांसद धनंजय सिंह पहुंचे राजस्थान, भाजपा यूपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल से की मुलाकात



जौनपुर। कोटपुतली में रविवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल की माता जी की श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कई दिग्गज नेता, मंत्रियों, विधायकों ने जहां पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं इस ठंड के मौसम में सियासत उस वक्त गर्म हो गयी जब जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ सुनील बंसल के आवास पर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंच गये।




गौरतलब है कि एक माह से जिले की सियासत में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की धमाकेदार इंट्री से जहां भाजपा, बसपा, सपा व कांग्रेस में हड़कम्प मचा हुआ है वहीं तरह—तरह की चर्चाएं भी जिले में शुरू हो गयी है। सोशल मीडिया पर पहले धनंजय सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी के रूप में प्रचारित किया गया तो वहीं बसपा में एक बार पुन: उनकी दावेदारी की बात भी सामने आयी। इन सब बातों को दरकिनार कर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि चुनाव तो वे लड़ेंगे पर जिस पार्टी में वे हैं उसके शीर्ष नेतृत्व यह तय करेंगे कि उसका गठबंधन किस पार्टी से होगा? धनंजय सिंह की अचानक भाजपा से नजदीकियां बढ़ता देख सोशल मीडिया पर उनके समर्थक भारतीय समाज पार्टी, अपना दल एस के गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव जौनपुर से लड़ने का प्रचार कर रहे है वहीं प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सक्रियता बढ़ी हुई है। भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल के यहां अचानक पहुंचने से जहां भाजपा में सियासी पारा गर्म हो गया हैं। इस बात से यह तो साबित हो गया कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह की नजदीकियां भाजपा में बढ़ी है और यदि एनडीए गठबंधन से उनको प्रत्याशी बनाया जाता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। फिलहाल जौनपुर लोकसभा सीट पर जहां कई भाजपा प्रत्याशी होने का दावा पार्टी में ठोक रहे है वहीं धनंजय सिंह की सक्रियता से जिले की सियासत में भूचाल आ गया है। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, काशी क्षेत्र के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, मनोज सिंह, विनय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनिता रावत, रंजना सिंह पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534