सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी थे वीरेन्द्र जीः विवेक उपाध्याय



शिक्षक रहे वीरेन्द्र उपाध्याय की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि
जौनपुर। नगर के काली कुत्ती मोहल्ले में रविवार को शिक्षक रहे वीरेन्द्र उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धां सुमन अर्पित किया। इस मौके पर स्व. उपाध्याय के पुत्र एवं ग्रामोदय इण्टर कालेज गौरबादशाहपुर के शिक्षक विवेक उपाध्याय ने कहा कि वे बहुत ही सरल स्वभाव व व्यक्तिव के धनी थे। जरूरतमंदों की हमेशा हरसंभव मदद करते थे। उन्होंने समाजसेवा के
साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी क्रम में सतीश दूबे एडवोकेट व प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्व. उपाध्याय निर्भीक व जुझारू व्यक्तित्व के थे। सामाजिक कार्यों को काफी निर्भीकता से अंजाम देते थे। श्रद्धांजलि सभा में माया उपाध्याय, ममता, अमिता, चन्द्र प्रकाश तिवारी, राजन उपाध्याय, सविता, सरिता, रूद्र, अहम, बसंत मोदनवाल, अंशू यादव, सुधांशू कुुमार, अरूण मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, शिक्षकगण अरविन्द, कमलेश शुक्ला, नीतिश राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534