जौनपुर। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दृगेश यादव ने समाज के लिये हमेशा अ्रग्रणी रहने वाले युवा समाजसेवी रोहित सिंह यादव को जौनपुर यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बता दें कि श्री यादव श्री कुंवर मां इसराजी देवी महाविद्यालय के प्रबंधक हैं। इनके मनोनयन की जानकारी होने पर पूर्वांचल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष दुर्गम यादव ने प्रसन्नता जाहिर किया है। रोहित सिंह यादव को मनोनयन पत्र देते समय राष्ट्रीय महासचिव
बृजेश यादव विशेष सहित अन्य उच्चस्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं रोहित के मनोनयन की जानकारी होने पर प्रतीक यादव, शेर सिंह, प्रेमचन्द सरोज, जोखन गौतम, सतीश जैन, मंगेश कन्नौजिया, दिनेश मौर्या, अमरजीत मिश्रा, चेत नारायण यादव, हीरा लाल यादव, अमरनाथ यादव, संतोष यादव, राजन यादव सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।
Tags
Jaunpur
