काशी मांगे एम्स’ के लिये युवा यादव महासभा ने किया समर्थन



जौनपुर। युवा यादव महासभा जौनपुर ने काशी मांगे एम्स के लिये बीएचयू के कार्डियोलाजिस्ट डा. ओमशंकर द्वारा बीते कई दिनों से किये जा रहे आमरण अनशन में अपना पूरा समर्थन देने का आह्वान किया। इस दौरान डा. ओमशंकर ने लोगों के आग्रह पर एक बच्ची के हाथ जूस पीकर अनशन तोड़ दिया। इस मौके पर युवा यादव महासभा के महासचिव संजय यादव ने कहा कि ओम शंकर का जीवन समाज के लिये अनमोल है, इसलिये अनशन तोड़कर आगे और रणनीति बनाकर संघर्ष करना चाहिये। जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि डा. ओमशंकर की सरकार से मांग है कि काशी में बीएचयू से अलग एक सम्पूर्ण एम्स की स्थापना किया जाय। इसी क्रम में महासभा के जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव ने बीएचयू से अलग एम्स की मांग के लिये जौनपुर में सघन हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर संजय यादव, जवाहर यादव, विशाल यादव, अमन यादव, सतीश यादव, मकर ध्वज यादव, शैलेन्द्र यादव, अखिलेन्द्र यादव, नागेन्द्र, धर्मेन्द्र, ध्यान सिंह, सियाराम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534