कांग्रेस नेत्री गिरिजा तिवारी की मनी प्रथम पुण्यतिथि



जौनपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गिरिजा तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न पार्टियों के तमाम बड़े नेताओं, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों व अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुये स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही लोगों ने श्रीमती तिवारी के सत्कर्मों पर चर्चा करते हुये प्रसाद ग्रहण किया इसके पहले कम्बल वितरण कार्यक्रम दमयंती सिंह, हरि प्रसाद सिंह, रत्निका तिवारी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डा. केपी यादव पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, प्रवीण मिश्रा जनसम्पर्क अधिकारी उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,
भाजपा नेता अशोक श्रीवास्तव, सपा नेता डा. लक्ष्मीकांत यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, डा. सुभाष यादव, डा. महेन्द्र यादव, डा. अरुण मिश्रा, डा. अरूणेन्द्र चन्द्र त्रिपाठी पूर्व मुख्य सम्पादक विधानसभा उत्तर प्रदेश, मंगला मिश्रा, राकेश मिश्रा, दयासागर राय, गिरिजेश तिवारी, शमशीर हसन, साजिद हमीद विजय सिंह बागी, विशाल सिंह हुकुम, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय, लोलारक दुबे, राजेश श्रीवास्तव, कपिलदेव मौर्य, शम्भू सिंह, अजीत बादल, राकेश तिवारी, मानस तिवारी, तरूण तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में राजन तिवारी पौत्र स्व. गिरिजा देवी तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534