जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया देश का 70वां गणतंत्र दिवस, चहुंओर फहरा तिरंगा



राष्ट्रगान से गूंजा वातावरण, देश की एकता व अखण्डता के लिये दिलायी गयी शपथ
कहीं गोष्ठी हुई तो कहीं बांटे गये कम्बल, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किये देशभक्ति कार्यक्रम
जौनपुर। देश का 70वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये राष्ट्रगान किया गया जिसके बाद लोगों ने संकल्प दोहराया। वहीं स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया।

जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कलेक्टेªट परिसर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया जिसके बाद प्रतिज्ञा एवं संकल्प की शपथ दिलाते हुये कहा कि आज के राष्ट्रीय पर्व के दिन पर हम सबको यह संकल्प लेना है कि स्वावलम्बी, प्रगतिशील एवं सम्मानित जीवन व्यतीत करने में हम अपनी शक्तियों व विवेक का पूरा उपयोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के उत्थान में करेंगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम ओढ़ाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आरपी मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरस यादव, शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, सभाजीत द्विवेदी, विजय सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। अशोक सोनकर जौनपुरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।

वहीं पुलिस लाइन में सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद उन्होंने हवा में कबूतर एवं गुब्बारा उड़ाकर शान्ति का संदेश दिया। इस दौरान जहां स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वहीं जवानों ने परेड करते हुये विभिन्न करतब भी दिखाया। तत्पश्चात् पुलिस परेड की सलामी देते हुये उन्होंने उपस्थित जनों को शपथ दिलायी। साथ ही मुख्य अतिथि श्री यादव ने अदम्य साहस एवं वीरता पर तमाम पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय अनिल पाण्डेय, संजय राय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स विनय द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक जयराम सहित तमाम कोतवाल, उपनिरीक्षक, आरक्षी आदि उपस्थित रहे।

इसी प्रकार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा द्वारा ध्वजारोण किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने शपथ दिलायी। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में झण्डा फहराते हुये जित्तू शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहणकिया। तत्पश्चात् कहा कि हमारे देश की आजादी में जिन महान पुरूषों ने कुर्बानी दिया है, हम लोगों को उनके सपनों को साकार करना है। आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था लेकिन आज की सरकार उस संविधान को खत्म करना चाह रहा है। इसके बाद स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे को उन्होंने पुरस्कार दिया। अन्त में कालेज के प्रबंधक बबलू यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनय माली, कन्हैया यादव, आकाश गिरि, निराले गिरि, पिक्कू यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्री त्रिपाठी ने नारायण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल सादीपुर सिरकोनी में झण्डारोहण किया। इसके बाद चन्द्रबली जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन पर कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि विवि को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये सबको मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्राध्यापक डा. मनोज मिश्र, दिग्विजय सिंह राठौर सहित विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षक, कर्मचारी, बच्चे आदि मौजूद रहे।

सामाजिक एवं धार्मिक संस्था महादेव सेना द्वारा सद्भावना पुल के बगल स्थित केरारवीर मन्दिर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर भारत माता का पूजन कार्यक्रम करते हुये शहर कोतवाल के नाम से प्रसिद्ध बाबा श्री केरारवीर मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर सेना के अगुवा विमल सिंह, मनीष सेठ, रामचन्दर बिन्द सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

जन-गण-मन संस्था ने नगर के चहारसू चौराहे पर तिरंगा फहराकर देश व संविधान के प्रति आस्था व सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान ने कहा कि आज का पर्व प्रत्येक भारतीय के लिये गौरव का दिन है। संस्था ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रिक्शा चालक तुफैल को बनाया। उसके हाथों से ध्वजारोहण करवाकर उन्होंने समाज को संदेश देने का काम किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पप्पू माली, शकील मुमताज, शायर अकील जौनपुरी, मुख्तार उस्ताद, हसनैन कमर दीपू, संजय जाण्डवानी, विशाल खत्री, संतोष पाण्डेय, समीर असलम खान, जलालुद्दीन खान, बिट्टू मुमताज, देवेद्र कुमार, नाटे अहमद, जकरी अहमद, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, मो. आसिफ, राजा नवाब, सोनू, रियाज अली रिजवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजीव यादव ने किया।

सिरकोनी संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय इलिमपुर पर ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया योग नृत्य लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर डा. हेमंत जिला प्रभारी युवा भारत सहित दोनों विद्यालय के समस्त स्टाफ, बच्चे, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

कचगांव के सरजू प्रसाद महाविद्यालय में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें नाटक, नृत्य, गीत, संगीत, भाषण आदि रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक सरजू प्रसाद यादव सहित बीएड विभाग के अध्यक्ष डा. अवधेश पाण्डेय, प्रवक्ता समाज शास्त्र डा. अनूप मौर्य, प्रवक्ता भूगोल डा. प्रशान्त, डा. नीलम मौर्या, डा. ममता यादव, डा. प्रतिभा, डा. सुनील यादव, अरविन्द यादव, विजय यादव, राजेन्द्र प्रसाद पाल, शिव प्रकाश, दीपा, रूबी, पूजा, शिफा, ज्योति, काजल सिंह आदि उपस्थित रहे। अन्त में प्राचार्य डा. मुलायम सिंह यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

जफराबाद संवाददाता के अनुसार पाण्डेय पट्टी इमलो में स्थित आजाद भवन पर भारतीय नागरिक स्वयं सुरक्षा जौनपुर से जुड़े लोग एकत्रित हुये। इस मौके पर राष्ट्ररीय ध्वज फहराते हुये देश की आजादी व गणतंत्र पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर संस्थापक कुमार सतीश के अलावा डा. शिव कुमार, सत्य नारायण, विवेक, राम दुलार, मायाराम, बृजेश, आशीष, अभिषेक, महानन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

फतेहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में स्थित माउण्ट लिट्रा स्कूल में मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने झण्डारोहण किया। तत्पश्चात् कहा कि हमारे वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलायी है, उसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। हम सभी शपथ लेते हैं कि अपने देश की एकता व अखण्डता की रक्षा करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह हम गणतंत्र दिवस उत्साह से मना रहे, उसी तरह देश की रक्षा भी करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीत/संगीत प्रतियोगिता हुई जिसमें विजयी छात्रों एव अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य प्रतीक्षा सिंह ने विशेष गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता रमेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, अम्बिका सिंह, हर्ष सिंह, पूर्णिमा, कंचन, शिवसंत, श्वेता, शक्ति राय, ऐरम  आदि उपस्थित रहे। इस दौरान समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथों 500 जरूरतमन्दों को कम्बल दिया गया। अन्त में निदेशक अरविन्द सिंह एव विख्यात सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सिद्दीकपुर संवाददाता के अनुसार करंजाकला के जासोपुर गांव में स्थित कैम्प कार्यालय पर पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कहा कि उन अमर शहीदों को सदा याद करना चाहिये जिन्होंने मां भारती की आजादी के लिये अपनी जान न्योछावर कर दिया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गये। इस दौरान शिवा कुमार वर्मा ने उपस्थित लोेगों को मिठाई खिलाते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्योति वर्मा, हिमांशू वर्मा, युवराज वर्मा, डा. आशा, अशोक, रिशू, अन्नू, विकास, राजेश, संतोष, राधेश्याम, कलीम सिद्दीकी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार ग्राम प्रधान नवीन साहू ने प्रसाद बालिका इण्टर कालेज, आदर्श कामदगिरि कौशिल्या जूनियर हाईस्कूल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय गौरा, जूनियर हाईस्कूल गौराबादशाहपुर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्र’मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राकेश पाठक, गुड्डू सोनकर, अरविन्द चौबे, तसनीम फातिमा, सुमन मौर्या, विशाखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
क्षेत्र के बंजारेपुर ग्राम प्रधान सुजीत जायसवाल ने तमाम जगहों पर ध्वजा फहराया। तत्पश्चात् कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व के बदलते परिवेश में हमने और भी मजबूती पायी है।

 हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिये। तभी लोकतंत्र में गणतंत्र दिवस की सच्ची उपलब्धियां होंगी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर, उर्दू मीडियम प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर सहित कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बालेन्द्र यादव, मनोज कुमार, विकास, बृजेश, दिग्विजय सिंह, विनोद, गुड्डू, इरशाद, जयसिंह, शिक्षक अश्वनी राय, प्रिया गुप्ता, प्रियंका, आशा, नीरजा, रेनू मौर्या आदि मौजूद रहे।

खेतासराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के श्री रामदेव विद्या मंदिर गुरैनी में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। झण्डारोहण विद्यालय के अध्यक्ष रामदेव गुप्ता द्वारा किया गया जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा की आवश्यकता पर कार्यक्रम करते हुये दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों पर नाटक मंचन किया। बच्चों के कार्यक्रमों को उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुये नाटक के माध्यम से शिक्षित होने के लिये लोगों को प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया की दहेज प्रथा समाज के लिये एक अभिशाप है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के छोटे भाई समाजसेवी दूधनाथ यादव रहे। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, भाजपा नेता बलिहारी राजभर, डा. अमलेन्द्र गुप्ता, भाजपा नेता मो. असलम, ममता गुप्ता, रामयश, आनन्द, आरती, सीमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य सरोज यादव ने किया अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक दीपक गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रामपुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर प्रथम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अश्वनी सिंह जिला संगठन मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में बड़ी यातनाएं सहीं। जेलों में अपनी जिन्दगी काटा, फांसी पर हंसते हुये चढ़ गये। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वह कुर्बानी व्यर्थ न जायं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि भारत देश पश्चिम के ऊंटों व भेंड़ों का सैकड़ों सालों तक चरागाह बना रहा। उन ऊंटों व भेंड़ों को भगाने के लिये हमारे पूर्वजों ने यातनाएं सहकर जो बागवानी लगायी है, वह फिर से उजाड़ न होने पाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन प्रधानाध्यापक विनोद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कंसराज यादव, सियाराम दुबे, बच्चन सिंह, विवेक शुक्ल, विनय पाण्डेय, संगीता सिंह, सीमा सिंह, सभाजीत गौतम, अंजनी पाठक, पेशकार गौतम, तालुकदार दूबे, गिरीश दूबे आदि उपस्थित रहे।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय यादव महासंघ के बैनर तले गणतंत्र दिवस मनाया गया। डा. रमाकांत यादव की अध्यक्षता में उन्हीं के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव रहे। ध्वज फहराने के बाद श्री यादव सहित अन्य वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंत्री राज नारायण बिन्द, वरिष्ठ सपा नेता पंधारी लाल यादव, अखिलेश यादव, प्रवक्ता शैलेन्द्र, रामसिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव, पूर्व प्रधान सूर्य नारायण यादव, दीपेन्द्र सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, धनराज यादव, छोटे लाल यादव, राम प्रसाद यादव, बिन्द्रा प्रसाद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर के फैजाबाद मार्ग पर स्थित आर.के. इन्स्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल ऑफ साइंसेस में गणतंत्र दिवस मना। मुख्य अतिथि डा. तारिक शेख डायरेक्टर सिटी नर्सिंग होम ने सर्वप्रथम झण्डारोहण कर सलामी दिया। तत्पश्चात राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ जहां छात्र-छात्राओं ने तमाम तरह के देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डा. शेख ने कहा कि समाज व राष्ट्र हित में आपके द्वारा किये गये कार्य भी देशहित में होते हैं। आप लोग कम से कम अपने आस-पास स्वच्छता का योगदान करें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य ने किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसीज चौराहे पर स्थित जेसीज बूथ पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे झण्डे को सलामी दिया जिसके बाद अध्यक्ष रामजी अग्रहरि ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने तिरंगा फहराया जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान किया। श्री जायसवाल ने सभी को देश की आजादी में पूर्वजों के योगदान का सम्मान करने और संवैधानिक मूल्यों के मद्देनजर सजग रहने की अपील किया। इस अवसर पर सौरभ सेठ, आशीष जायसवाल, अश्वनी अग्रहरि, अनूप सेठ आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक विशाल साहू ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर के बसन्ती देवी आईटीआई में गणतन्त्र दिवस पर ध्वज फहराकर कार्यक्रम किये गये जिसके मुख्य अतिथि पूर्व सभासद अब्दुल व विशिष्ट अतिथि वसीम रहे। आईटीआई संस्थान के अध्यक्ष डा. राजकुमार मिश्र, निदेश दिवाकर मिश्र सहित अतिथियों ने सयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आईटीआई के बड़े बाबू ईश नरायण मिश्र, अनुदेशक सुनील तिवारी, विकास जायसवाल, श्याम कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति, विकास यादव, रविकान्त यादव, जंग बहादुर यादव, दीपक सिंह, प्यारे लाल, रतन भण्डारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद में चेयरमैन गीता जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, निशाकांत जायसवाल, प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् उन्होंने गणतंत्र दिवस व स्वच्छता विषय पर देशभक्ति के भावनाओं से भरे विचार व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष गीता जायसवाल ने नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने में सहयोग की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन मकसूद अहमद ने किया। अन्त में अधिशासी अधिकारी लालचन्द भारती ने आभार प्रदर्शन किया।
इसके बाद स्वच्छता जागरूकता से प्रेरित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जहां मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक राय व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अजित प्रजापति, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल रहे। जजों द्वारा नामित प्राथमिक वर्ग में प्रथम सरस्वती शिशु मन्दिर, द्वितीय सेण्ट थॉमस इण्टर कालेज, तृतीय आदर्श शिक्षण संस्थान को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। वहीं माध्यमिक वर्ग में प्रथम सरस्वती शिशु मन्दिर, द्वितीय सेंट जॉन स्कूल, तृतीय उदयन एकेडमी विद्यालय को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में डा. केपी मिश्रा, विधिक के क्षेत्र में ध्रुव जायसवाल, समाजसेवा के क्षेत्र में हनुमान प्रसाद अग्रहरि, शिक्षा के क्षेत्र में बालिका इण्टर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्या शान्ति मिश्रा, व्यवसाय के क्षेत्र में अशोक अग्रहरि को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिये अधिशासी अधिकारी लालचन्द भारती व जेई दीपिका रानी को भी सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने अपने एक साल में किये गये कार्यों को एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया। साथ ही सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन फिरतू आचार्य ने किया। इस अवसर पर रविकान्त जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, नगर पालिका के समस्त सभासदगण, प्रतिभागी, विद्यालय परिवार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534