मछलीशहर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस



मछलीशहर, जौनपुर। स्थानिय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी,अर्धसरकारी,सभी विद्यालयों एंव निजी प्रतिष्ठानो पर 70 वाँ गमतन्त्र दिवस बड़े ही हर्ष एंव उल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान हर जगह तिरंगा फहरता रहा और विद्यालयों में विविध कार्य क्रम हुए।तहसील परिसर में एसडीएम जेएन सचान ने तिरंगा फहराते हुए शहीदों को श्रद्वा सुमन अर्पित की एंव सीमा की रखवाली कर रहे बीर जवानों को नमन किया।नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ल ने कहा कि सभी लोग सच्चे मन से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे तो वही सच्चा देश प्रेम है।इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह एंव नगर के गणमान्य लोगों के अलावा सभी कर्मचारी मौजूद रहे।नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष शबीना बानो ने झंडा फहराते हुए कहा कि देश सबसे पहले है और हम सबको देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।रघुबीर महाविद्यालय में झण्डा रोहण के बाद विविध कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमे भीख में नही मिली है बल्कि हमारे पूर्वजो ने अपनी जान की बाजी लगाकर छीनी है और इसको सम्भालकर रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।इस दौरान भोलानाथ तिवारी,सन्तोष तिवारी,रमाकांत चतुर्वेदी एंव जय प्रकाश तिवारी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा जया तिवारी,दीपाली,रश्मि एंव ज्योति मौर्य ने किया। जेपी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के संस्थापक जय प्रकाश तिवारी ने झण्डारोहण करते हुए बच्चो से देश भक्तो के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही।सेंट जोसेफ विद्यालय में कक्षा पाँच के बच्चों संग प्रधानाचार्य तोषी सिंह ने झण्डारोहण किया।इस दौरान सभी बच्चों ने तिरंगे को सलामी देते हुए शपथ लिया कि हम सब कभी इस तिरंगे को झुकने नही देगे।इस दौरान बच्चो के जज्बे को देख प्रधानाचार्य तोषी सिंह ने कहा कि मुल्क सभी का है और इसके आन बान एंव शान के लिए सभी हिन्दुस्तानियो के दिलो में मुहब्बत का फूल खिलाना है।सिटी मांटेशरी स्कूल में विद्यालय के संस्थापक फिरोज खा ने झण्डारोहण करते हुए कहा कि बच्चो कभी भी इस प्यारे तिरंगे को झुकने मत देना और मरते दम तक देश पर आंच आने नही देना।इसी क्रम में मदरसा फैजानुल उलूम विद्यालय में प्रबन्धक मो अली अख्तर ने झण्डारोहण करते हुए कहा कि देश भक्ति का जज्बा सभी हिन्दुस्तानियो के दिल मे होना चाहिए।एम.यू.मार्डन स्कूल में डॉ रूमान फात्मा ने झण्डा रोहण करते हुए कहा कि हम सभी को तिरगे के आन बान एंव शान के लिए सदैव तैयार रहना होगा।इसी क्रम में श्री राम मेमोरियल हॉस्पिटल पर डाँ अशोक पटेल ने झण्डा रोहण करते हुए मरीजो में फल एंव दूध वितरण किए।रोशनी होमियो हाल पर डा आरपी यादव ने झण्डारोहण किया।वरिष्ठ सपा नेता पंधारी लाल शहिद स्तम्भ पर झण्डारोहण करने के बाद तमाम विद्यालयों में झण्डारोहण किया।इसी क्रम में नगर के व्यवसाइयों एंव गणमान्य लोगों द्वारा एक जुलूस निकाला गया जो पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ भ्रमण करने के बाद पुरानीबाज़ार में समाप्त हुआ।








दुर्गा एंव लक्ष्मीबाई बन कर देश की रक्षा करने के लिए तैयार रहूंगी
रघुवीर महाविद्यालय में छात्राओ ने दुश्मनों को दी नसीहत गद्दारी अब नही चलेगी
मछलीशहर,जौनपुर।
स्थानिय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के तमाम विद्यालयों में गणतंत्र दिवस की धूम मची रही।इस दौरान रघुबीर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओ ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से कहा कि यह देश हम सबका है और इसकी रखवाली करने को हम सब तैयार रहूंगी।देश की रक्षा के लिए जिस दिन आवश्यकता पड़ी उसी दिन हम लोग दुर्गा एंव लक्ष्मीबाई बनकर रण के जंग में कूदकर दुश्मनों का नामो निशान इतिहास के पन्ने से मिटा दूँगी।छात्राओ ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पड़ोसी मुल्क समझ ले अब गद्दारी नही चलेगी और न ही हमे कोई तोड़ सकता है।हम सब हिंदुस्तानी है और देश की आन बान एंव शान के लिए जाति धर्म एंव मजहब से ऊपर उठकर देश की रक्षा के लिए शहीद होना पड़े तो उसे स्वीकार कर लूगी और हिन्दुस्तान की शान इस प्यारे तिरंगे को कभी भी झुकने नही दूँगी।जिसका उदाहरण आप देख ले आजादी की जंग में सभी धर्म के लोग एक जुट होकर जाति धर्म एंव मजहब से ऊपर उठकर जंग लड़ी है और हमे आजादी भीख में नही मिली है बल्कि हमारे पूर्वजो ने अपनी जान की आहुति देकर हासिल किया है और इसकी रखवाली अब हम सब मिलकर करेगे।इसी क्रम में सेंट जोसेफ विद्यालय में छात्राओ ने अपने विविध कार्यक्रम के माध्यम से कहा कि मेरा जग सबसे न्यारा इस पर किसी की नजर नही लगने दूँगी।देश का मान एंव स्वाभिमान सबसे ऊंचा है और हर वक्त इसे नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दूँगी।इस दौरान बीर रस गीत,नृत्य सहित तमाम कार्यक्रम पस्तुत कर लोगो का मनमोह लिया।जिसे देख सभी लोगो ने सराहना की।इस दौरान तमाम अविभावक विद्यालय के अध्यापक एंव कर्मचारी मौजूद रहे।


छात्र/छात्राओ को किया गया सम्मानित
मछलीशहर,जौनपुर।
स्थानिय क्षेत्र के रघुबीर महाविद्यालय में पिछले वर्ष बीए में प्रथम आने वाली छात्रा आरती देवी को विद्यालय की तरफ से पाँच हजार एक नगद प्रशस्ति पत्र,मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान विगत दिनों विद्यालय में आयोजित खेलकूद की तमाम प्रतियोगिता प्रथम एंव दूसरे स्थान पर आने वाले 42 छात्र/छात्राओ को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534