गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ना मेरा लक्ष्य : डा. लीना तिवारी



मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरा लक्ष्य है। गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ना मेरा लक्ष्य है क्योंकि भारत की ज्यादा आबादी गांव में निवास करती है इसलिये जब गांव की सड़कें अच्छी होगी, गांव के लोग भी कुटीर उद्योग अपना चला सकेंगे क्योंकि प्रदेश सरकार गांव अंतिम व्यक्ति के घर तक नि:शुल्क विद्युतीकरण करा रही है। सरकार पूर्ण रुप से विकास करने के लिए तत्पर है सबका विकास सबका साथ लेकर चलना ही मुख्य उद्देश्य है। यह बातें शुक्रवार को मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की
विधायक डा. लीना तिवारी ने जयसिंहपुर गांव में 200 मीटर सड़क का लोकार्पण के शुभ अवसर पर कही। ये इंटरलाकिंग सड़क 6 लाख 98 हजार की लागत से बना है। उन्होंने कहा कि यह सड़क विधायक निधि से बनवायी गयी हैं और भी जहां पर आवश्यकता हो नि:संकोच उसे लिखकर दें निर्माण कार्य कराया व विद्युतीकरण कराया जायेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अवधेश पटेल, विजय यादव, अनिल कुमार कल्पना व कविता देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534