दंगल में 52 पहलवानों ने की जोर आजमाइश



मुलायम पहलवान, राजबहादुर के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
थानागद्दी, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के गोबरा गांव में स्व. चंद्रदेव यादव की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में वाराणसी के मुलायम पहलवान ने जौनपुर राजबहादुर को रोमांचक मुकाबले में पटखनी देकर तहलका मचा दिया। वहीं वाराणसी के रणदीप ने जौनपुर के राहुल को धूल चटायी। सुनील जौनपुर तथा
वाराणसी के गोविंद के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। प्रतियोगिता में वाराणसी के पहलवानों का दबदबा रहा। वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, हरियाणा तथा दिल्ली के पहलवानों ने दंगल में जोर आजमाइस किया। दंगल में 52 जोड़ी कुश्ती हुयी जिसमें कुछ के परिणाम आये और बाकी की कुश्तियां बराबरी पर छुटी। इसके पूर्व सपा के पूर्व कैविनेट मंत्री व वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। अशोक पहलवान व सुदर्शन पहलवान ने रेफरी तथा महेन्द्र सिंह कमेंटेटर की भूमिका निभाई। संचालन
नीरज पहलवान ने किया। पूर्व प्रदेश केशरी रामू पहलवान व वर्तमान केशरी किशन पहलवान तथा प्रतियोगिता में उपस्थित कुश्ती के पुराने उस्तादों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लालबहादुर यादव, शैलेंद्र यादव, बीपी सरोज, उत्तम यादव, शुभाष यादव, चंद्रजीत यादव, कैप्टन भैयालाल, तूफानी यादव, रामजीत यादव, मंगला पहलवान, जयप्रकाश पहलवान उपस्थित रहे। आयोजक ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी तथा नीरज पहलवान ने सभी के प्रति आभार जताया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534