चंदवक, जौनपुर। उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में मेधा विकसित करने के उद्देश्य से अभिनव प्राथमिक विद्यालय चंदवक में ब्लाक स्तरीय मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन प्रधानाध्यापक आलोक सिंह रघुवंशी के संयोजन एवं खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह के संरक्षकत्व में आयोजित की गई जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय के 88 व प्राथमिक विद्यालय के 312 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का परिणाम 21 जनवरी को घोषित किया जाएगा। तत्पश्चात प्रथम पुरस्कार के रूप में दो लोगों को साइकिल, द्वितीय पुरस्कार में दो लोगों को डिनर सेट, तृतीय में दो लोगों को स्टील कंडाल, चौथे में 20 लोगों को दीवाल घड़ी तथा पाँचवें पुरस्कार के रुप में 40 लोगों को ड्राइंग बाक्स दिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा सकुशल हो गई।
Tags
Jaunpur