मायके वालों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में गुरुवार की शाम ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताते हैं कि चितापु थाना मुंगराबादशाहपुर निवासी ओम प्रकाश मौर्य की पुत्री खुशबू की शादी वर्ष 2018 मई माह में बरसठी थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर में मनोज मौर्य के पुत्र गौरीशंकर के साथ हुई थी। खुशबू के मायके वालों के अनुसार शुरु में तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन बाद में मेरी लड़की को दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरु कर दिए, जिससे तंग आकर खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मायके वालों ने बरसठी थाने पर दी। इस मौके पर पहुंचे सीओ मडि़याहूं और थानाध्यक्ष बरसठी वीरेंद्र बरवार ने मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने संबंधित धाराओं 498 ए, 304बी डीपी एक्ट 3/4 में खुशबू के पति गौरीशंकर, ससुर मनोज मौर्य और देवर राजेश पर मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags
Jaunpur