आदर्श कन्या इंटर कालेज में 57वां वार्षिकोत्सव समारोह
खेतासराय, जौनपुर। शिक्षा हमें पूर्ण मनुष्य बनाती है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो सिर्फ किताबी ज्ञान न दे बल्कि वह सांस्कारिक होनी चाहिये। यह बातें नगर के आदर्श कन्या इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए लक्ष्मण आचार्य विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कही।
श्री आचार्य ने कहा जौनपुर हमेशा शिक्षा का केंद्र रहा है। यहां बालिकाओं विद्यालय खोलकर संस्था ने प्रशंसनीय कार्य किया है। इससे पूर्व अतिथियों को पुष्प गुच्छ और बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ प्रिया रोशनी होदा सरस्वती सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। खुशनुमा बानो व फिजा ने प्रेम रतन धन पायो पर नृत्य प्रस्तुत किया। सायमा सदिका ने जो नसीब में लिखा था गजल प्रस्तुत किया। इसके अलावा आंचल सिंह, रिजा खान, मिस्बाह नाज, कुलसुम बानो, फलक नाज, रौनक आदि गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये। संचालन विद्यालय की छात्रा आफरीन, फाएजा एवं गरिमा मिश्रा ने किया। अध्यक्षता डा. अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक डा. फैयाज अहमद, प्रधानाचार्या आरती श्रीवास्तव, सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, पूर्व सभासद शांति भूषण मिश्र, डा. गजेन्द्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur