प्रधान ने विद्यालय प्रधानाचार्य पर अनियमितता का लगाया आरोप



दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग
बख्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सलामतपुर गांव के प्रधान एवं दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को डीएम को लिखित शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
प्रधान धीरेन्द्र सिंह ने दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत डीएम को देते हुए आरोप लगाया कि उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य विगत कई वर्षों से बिना मरम्मत व रंगाई पुताई कराये ही धन आहरित कर घोर अनियमितता की है। ग्रामीणों ने किसी सक्षम अधिकारी से जांच करवाये जाने की मांग की है। जांच न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शिकायत करने वाले में गिरीशा, शिवकुमार, रानी देवी, बृजेश गुप्ता, रविन्द्र, रंजीत सिंह, सुनील, राजदेव, जयप्रकाश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534