केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झमका ब्रााहृनपुर गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सूत्रों की मानें तो वह गर्भ से थी। बताते हैं कि उक्त गांव निवासिनी रेहाना (28) पत्नी बबलू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत इलाज के लिए आयी जिसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए जिला रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस बाबत अधीक्षक से पूछा गया तो सीएचसी अधीक्षक विशाल सिंह यादव ने महिला की मौत की जानकारी होना बताया। वहीं तैनात चिकित्सक ने बताया कि रिहाना तीन माह की गर्भावस्था में थी, किसी कारणवश रक्त स्त्राव होने लगा और अधिक रक्तरुााव हो जाने पर उसे यहां पर लाया गया था। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
Tags
Jaunpur