चन्द्रशेखर समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत



जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेशस्तरीय बैठक में नगर पालिका इण्टर कालेज जौनपुर के शिक्षक चन्द्रशेखर यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला महासचिव यादवेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्री यादव का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष डा. मानसिंह यादव ने किया है। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष डा. ईश्वर लाल यादव, महासचिव यादवेन्द्र कुमार, प्रवक्ता डा. लाल बहादुर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. ओम प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष यशवंत राम गौतम सहित तमाम सदस्यों ने प्रतिभाग किया। महासचिव श्री कुमार ने बताया कि श्री यादव को प्रदेश अध्यक्ष डा. यादव द्वारा मनोनयन पत्र देते समय प्रदेश महासचिव डा. एसपी सिंह पटेल, प्रदेश सचिव सुरेश यादव सहित तमाम प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534