जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौराहे के पास पत्रकार सुशील स्वामी के पुत्र को बीते 24 जनवरी को उस समय मारपीट कर लूट लिया गया जब वह अपनी स्कूटी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उसके मारपीट करके पास रखे 3850 रूपये नगद सहित 8 ग्राम के सोने की चैन छीन लिया है। मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, क्षेत्राधिकारी नगर, आरक्षी अधीक्षक से लिखित व मौखिक कर दी गयी है लेकिन आज 4 दिन बीतने के बावजूद भी बदमाश पुलिस पकड़ से दूर हैं।
Tags
Jaunpur