जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जाली नोट का कारोबार करने वाले 3 आरोपियों के विरूद्ध मुंगरा पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्यवाही किया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान में लोगों से प्राप्त शिकायत पर लालजी सरोज पुत्र रामराज निवासी पहाड़पुर थाना मछलीशहर जो एक संगठित गिरोह का लीडर है, सहित उक्त गिरोह के मनोज मिश्रा पुत्र राममूर्ति मिश्रा निवासी ग्राम चमरूपुर नंदौर थाना फूलपुर व सियाराम बिन्द पुत्र बद्री प्रसाद बिन्द निवासी ग्राम मादरडीह थाना मुंगराबादशाहपुर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गयी। पुलिस के अनुसार उपरोक्त सभी क्षेत्र में जाली नोटों का कारोबार करते हैं। तीनों आरोपियों के विरूद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत है। इनके विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत कर गिरोह को नियंत्रित किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
Tags
Jaunpur