पाल समाज ने पूर्व विधायक राजू पाल को दी श्रद्धांजलि



जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव पाल वंशीय धर्मशाला पर शुक्रवार को युवा नेता शरतेन्दु विकास पाल के नेतृत्व में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की 14वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित पाल समाज के लोगों ने नम आंखों श्रद्धांजलि दिया। साथ ही सभा की अध्यक्षता करते हुये अर्जुन पाल ने कहा कि स्व. पाल का पाल समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका था। इसी क्रम में शरतेन्दु विकास पाल ने कहा कि राजू पाल
की हत्या से समाज की अपूरणनीय क्षति हुई जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। शिक्षक मोहन पाल ने कहा कि जिस दिन राजू पाल के हत्यारों को मौत की सजा मिलेगी, उसी दिन पाल समाज न्याय मिलेगा। इस अवसर लोकनाथ पाल, श्यामजीत पाल, रामलखन पाल, संतोष पाल, विजय पाल, विवेक पाल, पंकज पाल, पवन प्रताप पाल, ओमकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534