हिन्दू युवा वाहिनी की जिला कार्यकारिणी गठित



जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नरेन्द्र गुप्ता को आईटी सेल का जिला संयोजक बनाया गया। साथ ही विशाल सिंह उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह महामंत्री, विकास अग्रहरि, कुलदीप सिंह, विशाल सिंह, अनिल प्रजापति, अरविन्द शाही मंत्री बनाये गये। इसके अलावा विरेन्द्र गुप्ता, शुभम मोदनवाल, धीरज गुप्ता, जुगनू मोदनवाल, अमृतेश शर्मा जिला कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किये गये। वहीं इस गठन पर जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल, जिला सह प्रभारी विपिन दुबे, जिला संयोजक प्रिंस सिंह, पवन गुप्ता, अनुराग सिंह, सत्यम, दिवाकर चौहान सहित तमाम लोगों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534