डीएम के निर्देश पर पहुंचे डीडीओ ने शुरू कराया शिविर
भारी भीड़ देख अधिकारियों के छूटे पसीने
बख्शा, जौनपुर। ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को विधवा, वृद्धा एवं विकलांग शिविर में सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में पहुंचे अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। उधर करीब डेढ़ घंटे विलम्ब से पहुंचे कर्मचारियों एवं अव्यवस्था देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलते ही डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने तत्काल मौके पर जिला विकास अधिकारी को भेजा। डीडीओ के पहुंचने एवं समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कम हुआ।
ब्लाक मुख्यालय के अलावा विकास खंड दरियावगंज एवं बेल्छा गांव में जागरुकता शिविर लगाया गया। मुख्यालय पर आयोजित विशेष पेंशन कैम्प में निराश्रित वृद्ध महिला, पुरुषों के अलावा दिव्यांगों की भारी भीड़ जुट गई लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों का पता ही नहीं रहा। भाजपा मंडल प्रभारी सुनील सिंह, अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय, जयशंकर पाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, अवनीश दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नदारत कर्मचारियों को पाकर हंगामा खड़ा कर दिए। सूचना जिलाधिकारी को मिली तो वे डीडीओ को मौके पर भेजा। हालांकि डीडीओ ने भी ब्लाक के जिम्मेदार को पंचायत अधिकारियों को न पाकर डाट पिलाई। करीब एक बजे के बाद पात्रों का फार्म जमा होने शुरु हुआ तो पता चला को बिना आनलाइन एवं आय प्रमाणपत्र के कुछ भी सम्भव नहीं है। डीडीओ के निर्देश पर फार्म जमा होने शुरु हुआ। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, वीडीओ विनोद सिंह, सुधाकर सिंह, सरिता पाल व राजस्वकर्मी शैलेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur