रिसर्च मेथोडोलाजी की 10 दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित रिसर्च मेथोडोलाजी विषयक 10 दिवसीय कार्यशाला में गुरुवार को प्रतिभागियों को शोध लेखन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विद प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश सिंह ने शोधार्थियों को मेजरमेंट एवं स्केलिंग की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इन तकनीकों का चयन बहुत बुद्धिमत्ता पूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने शोधार्थियों से एक्सल एप्लीकेशन की उपयोगिता की भी चर्चा की।
कहा कि शोधार्थी यदि एक्सेल का ज्ञान अर्जित कर लें तो बहुत सारे विषयों का विश्लेषण शीघ्रता से किया जा सकता है। अपराह्न सत्र को संबोधित करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसएम खान ने कहा कि शोध प्रक्रिया में विश्लेषण तकनीकों का प्रयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। तकनीकों का चयन शोध समस्या एवं उसके प्रकृति के अनुसार ही किया जाना चाहिए। संचालन निदेशक प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. मनोज कुमार पाण्डेय, डा. दिग्विजय सिंह राठौर सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur