खेत में काम कर रही महिला का जेवर छीना



खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर घर के बगल खेत में घास छील रही वृद्ध महिला से दिनदहाड़े जेवरात छीन बदमाश फरार हो गये। महिला एक बदमाश की पहचान का दावा कर रही है। इस मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गयी। महिला ने थाने पर एक नामजद सहित दो के खिलाफ तहरीर दिया है।
गांव निवासी दुर्गा देवी (60) पत्नी राम आसरे प्रचेता अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में घास छील रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंच किसी के घर का पता पूछने लगे। वह अभी कुछ बता ही रही थी कि एक युवक उसके गले से चांदी की चेन और नाक में पहनी फोंफी छीन लिया। फिर दोनों बदमाश उसी बाइक पर बैठ रामनगर बाजार की तरफ भाग गये। फोंफी झपटने में वृद्धा की नाक जख्मी हो गई।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534