मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय संत साईं कान्वेंट स्कूल काजीपुर में नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत निबंध पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्कूल चलो अभियान जैसे कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना व अधिशासी अधिकारी डा. संजय सरोज द्वारा प्रथम पुरस्कार पाने वाली छात्रा अंजली गुप्ता को
15 सौ रुपए नकद, सर्टिफिकेट, सिल्ड दिया गया। द्वितीय पुरस्कार पाने वाली शिवानी पटेल को एक हजार नकद सर्टिफिकेट व सिल्ड दिया गया। तृतीय पुरस्कार पाने वाली शौर्य कुशवाहा को 500 रुपये नकद सर्टिफिकेट व सिल्ड पुरस्कार दिया गया। शेष बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रबंधक रमाशंकर गुप्ता, प्रधानाचार्य विनीत कुमार पाण्डेय, डिप्टी डायरेक्टर जया गुप्ता तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
