मुफ्तीगंज, जौनपुर। केराकत कोतवाली के अहंन गांव के पास केराकत-जौनपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह 10 बजे करन पुत्र मिठाई लाल जो अपने ननिहाल पसेवा में रहता था किसी गाड़ी से पास लेते वक्त अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बेहोशी की हालत में है। वह अपनी मां की नानी की तेरहवीं में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा असवारा गांव से सम्मलित होकर वापस अपने ननिहाल पसेवा आ रहा था।
Tags
Jaunpur