दीवार से टकरा कर युवक की मौत



खाना बनाकर बाइक से अपने घर आ रहा था वापस
केराकत, जौनपुर। बीती देर रात एक युवक एक कार्यक्रम से खाना बनाकर अपने बाइक से वापस आते समय दीवार से लड़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताते हैं कि स्थानीय सरायबीरु ग्राम निवासी उमेश यादव (28) साल पुत्र स्व. राम आसरे यादव सोमवार की रात क्षेत्र के ग्राम सरकी निवासी रामनरायन सिंह के घर एक कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। सोमवार की देर रात उमेश यादव खाना बनाकर अपने बाइक से अपने घर वापस आ रहा था। उमेश क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर पेट्रोल पम्प के पास दलित बस्ती मोड़ पर अपनी बाईक लेकर पहुंचा वैसे ही बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार में लड़ गयी। जिससे उमेश के सर के गंभीर चोटें आयीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक के बड़े भाई रमेश यादव के सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर परिजनों को खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पास एक 4 साल की पुत्री है। मृतक की पत्नी गुंजा का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534