सिंगरामऊ, जौनपुर। ब्राहृलीन श्री पुजारी महाराज महाविद्यालय तियरा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ जहां प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र व शिविर अधिकारी अनिल यादव ने सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया।फिर स्वंय सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को हरी झंडी दिखा
कर साप्ताहिक शिविर स्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय तियरा के लिए रवाना किया शिविर के माध्यम से क्षेत्र के भेलूपुर,रामीपुर इनामीपुर ग्राम सभा में अशिक्षित लोगों को मत का महत्व समझाया और सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर दिब्य प्रकाश सिंह,हेमेन्द्र यादव,योगेन्द्र सिंह, कादिम्बिनी,सुनीता,सविता पाठक,सीमा तिवारी,आदि लोग मौजूद रहीं।
Tags
Jaunpur
